ताजा खबर
मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||   

परिवार से दूर अर्जुन बिजलानी ने भाई को दी जन्मदिन की बधाईयां।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

टेलीविजन एक्टर अर्जुन बिजलानी अपने अपकमिंग शो के लिए तैयार हैं। कलर्स के रिएलिटी शोज की शुरुआत अब धीरे-धीरे होती नजर आ रही है। वहीं सबसे फेमस रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को एक बार फिर से नए सीजन के साथ दिखाया जाएगा। इस बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को दिखाया जानेवाला हैं। इस सीजन मेंटेलीविजन एक्टर्स जुड़ते नजर आ रहे हैं जिसकी जानकारी वह सोशल मीडिया पर दे रहे हैं।
 
इसी बीच अर्जुन परिवार से दूर इस शो की‌ शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। शूटिंग के लिए अर्जुन इस वक्त केपटाउन पहुंच गए हैं। परिवार से दूर रहकर अर्जुन ने अपने भाई को जन्मदिन की बधाईयां दी। भाई और भाभी के साथ खिंचवाई तस्वीरों को शेयर कर अर्जुन उन्हें याद करते दिखे। अर्जुन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भाई को जन्मदिन की बधाईयां दी।
 
अर्जुन ने कैप्शन में लिखा,'ब्रदर फ्राम सेम मदर... जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं भाई.! बहुत-बहुत प्यार..' इसके अलावा अर्जुन अपकमिंग रिएलिटी शो के प्रोमो विडियो को भी शेयर करते दिखे जंहा वह टेलीविजन एक्ट्रेंस अनुष्का सेन के साथ नजर आए।
 
 अर्जुन इस बार कलर्स के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आनेवाले हैं। 
 
इस सीजन में अर्जुन बिजलानी के अलावा राहुल वैद्य, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, विशाल आदित्य, अनुष्का सेन और निक्की तंबोली भी नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, राहुल वैद्य इस सीजन के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे। इस सीजन को केपटाउन में शूट किया जाएगा वहीं पिछला सीजन मुंबई में ही शूट होता दिखा था जंहा शो का नाम भी था मेड इन इंडिया...'।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.