ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के अपकमिंग गाने 'दिल है दिवाना' का नया पोस्टर हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

'लुट गए' गाने के बाद टी-सीरीज अब अपने अपकमिंग गाने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहा है। बता दें कि, 'लुट गए' गाने को दर्शकों द्वारा बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला साथ ही गाने को मिलीयन व्यू से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने को टी-सीरीज द्वारा और स्पेशल डायरेक्टर की जोड़ी ने शूट किया। वहीं इसी डायरेक्टर की जोड़ी विनय सप्रू और राधिका राव अब अपकमिंग गाने को डायरेक्ट करने के लिए तैयार हैं।
 
इस अपकमिंग गाने 'दिल हैं दिवाना' की खास बात यह है कि गाने में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेंस रकुल प्रीत सिंह को फिचर किया जा रहा है। दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही गाने के कई सारे पोस्टर्स को भी रिलीज किया जा चुका है। इसी बीच आज गाने के नए पोस्टर को रिलीज किया गया। जिसमें ब्लू और रेड लाइट के बीच दोनों के इंटेंस लुक को कैप्चर किया गाया‌ । इस पोस्टर में रकुल घबराई हुई तो वहीं अर्जुन बॉडी गार्ड बनते दिखे हैं।
 
इस गाने को डायरेक्ट विनय सप्रू और राधिका राव ने किया है। वहीं टी-सीरीज के आॅफिशल यूट्यूब चैनल पर 17 अप्रैल के दिन इसे रिलीज किया जाएगा। इस गाने के लिरीक्स शब्बिर अहमद ने लिखे हैं। वहीं गाने को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया हैं। गाने के म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। उम्मीद है की इस गाने को भी उतना ही प्यार मिलता नजर आएगा। देखना होगा कि गाने को किस तरह से पेश किया जाता है और रकुल एंव अर्जुन की जोड़ी को कितना पसंद किया जाएगा।
 
वहीं अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' से जुड़ी अनाउंसमेंट हाल ही कर दी गई थी, जंहा फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही नीना गुप्ता के लुक को भी रिलीज किया गया था। नीना इस फिल्म में एक बुजुर्ग दादी का किरदार निभा रही हैं। जंहा उनके चेहरे पर झुर्रियां नजर आ रही है और नीना सिर पर उनी टोपी पहने विल चेअर पर बैठी हुई नजर आ रही है। फिल्म को जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जानी की जानकारी दी गई है। हालांकि अब तक रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.