ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

बर्थडे स्पेशल : नेने बनने से पहले इस फेमस सिंगर के पास गया था धक-धक गर्ल का रिश्ता, पर नहीं बनी बात

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की अदाओं का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर आज भी उनकी करोड़ों में फैन फोलोइंग है। 15 मई को अपना 55वां जन्मदिन मना रही माधुरी आज बेशक श्रीराम नेने के दिल की धड़कन हैं, लेकिन एक वक्त कई बड़े सुपरस्टार माधुरी को अपना हमसफर बनाना चाहते थे। आज हम आपको माधुरी की शादी से पहले का एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं। श्रीराम नेने के साथ शादी से पहले माधुरी का रिश्ता मशहूर गायक सुरेश वाडेकर के पास गया था, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था।
हालांकि, सुरेश वाडेकर माधुरी दीक्षित से 12 साल बड़े थे। लेकिन, माधुरी के पेरेंट्स इस रिश्ते में काफी इंटरेस्टेड थे और वे यह भी चाहते थे कि माधुरी फिल्मों से दूर ही रहे तो अच्छा है।  इसीलिए वे जल्द से जल्द माधुरी की शादी करवाना चाहते थे।  इसी दौरान माधुरी का रिश्ता सुरेश वाडेकर के पास आया। हालांकि, उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि लड़की बहुत दुबली-पतली है।  सुरेश वाडेकर द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद चिंतिंत माधुरी के पेरेंट्स को लगने लगा था कि अगर उनकी बेटी ने फिल्मों में ज्यादा काम कर लिया तो उसकी शादी में दिक्कतें आएंगी।
इसी दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए माधुरी की मुलाकात अमेरिका निवासी डॉक्टर श्रीराम नेने से हुई, लेकिन नेने उनके साथ एक आम लड़की की तरह ही पेश आए। एक इंटरव्यू में माधुरी ने खुद बताया था कि नेने को फेमस एक्ट्रेस माधुरी से नहीं, बल्कि सिर्फ माधुरी से ही प्यार हुआ था। 1999 में हुई उनकी शादी पूरी तरह से अरेंज्ड थी।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सगाई के बाद श्रीराम घर पर माधुरी दीक्षित की फिल्मों की सीडी लेकर आए और पहली बार उनकी फिल्में देखी। दूसरों का दिल चुराने वाली धक-धक गर्ल नेने की इसी सादगी पर ही अपना दिल हार गईं थी। दोनों आज हैपिली मैरिड लाइफ जी रहे हैं। दोनों के दो बेटे रियान और एरिन नेने हैं।
बड़े पर्दे के साथ-साथ माधुरी छोटे पर्दे पर भी नजर आती रहती हैं। वह रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' की जज हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। उन्होंने पिछले साल अपना यूट्यूब चैनल भी लांच किया था। माधुरी दीक्षित को फिल्मों में उनके सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2008 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.