ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो 'द बिग पिक्चर' और 'बिग बॉस' में अपना नया गेम शो प्रोमोट करने को लेकर हैं उत्साहित।

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 20, 2021

कॉमेडियन भारती सिंह  ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया   के साथ भारतीय टेलीविजन पर कई शोज की मेजबानी की है। अब दोनों साथ में एक नया शो 'द इंडियन गेम शो'  लेकर आ रहे हैं। जिसके लिए दोनो रणवीर सिंह के नए टीवी शो 'द बिग पिक्चर' में अपना शो 'द इंडियन गेम शो'  को प्रोमोट करने जायेंगे।
 
इसके बारे में न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए दोनो ने कहा कि, हम रणवीर के शो द बिग पिक्चर में जानें को लेकर काफी उत्साहित हैं।आज  हम अपना शो प्रोमोट करने जा रहे हैं वो पावरहाउस रणवीर सिंह के साथ।
 
आगे बातचीत करते हुए भारती ने कहा कि, "हम कलर्स टीवी का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने ने एक यूट्यूब चैनल को अपना शो प्रोमोट करने की अनुमति दी है।और कल हम बिग बॉस में भी जाकर अपना शो प्रोमोट करेंगे"
 
हर्ष ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "मुझे काफी उत्साह हो रहा हैं कि हम इतने दिनों के बाद सलमान भाई से मिलेंगे। और जब सलमान भाई हमारा शो प्रोमोट करेंगे तो काफी आनंद आयेगा।"
 
बिग बॉस के बारे में बातचीत करते हुए भारती ने कहा कि," मैं बिग बॉस काफी फॉलो कर रहीं हूं। मुझे इस बार अफसाना काफी अच्छी लगी लेकिन जब वो बाहर हुई तो मुझे काफी दुःख हुआ। मुझे लगता हैं कि करण कुंद्रा, जय भानुशाली और निशांत काफी अच्छा खेल रहे हैं।"
 
अंत में दोनो ने दर्शकों से अपने यूट्यूब चैनल 'भारती टीवी' को सब्सक्राइब करने का अनुरोध किया और अपने नए शो को प्यार देने की गुजारिश की।
 
बता दें कि, भारती सिंह ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल 'भारती टीवी' लॉन्च के किया है। इस चैनल पर वे अपना इंडियन गेम शो लेकर आ रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.