ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'डांस दीवाने और खतरों के खिलाडी के महासंगम एपिसोड में ऑडियंस को डांस और स्टंट दोनों देखने को मिलेंगे', दिव्यांका त्रिपाठी दहिया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 14, 2021

मुंबईसितंबर 14 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   खतरों के खिलाड़ी शो को ऑडियंस बेहद पसंद करती है। इस सीजन में कंटेस्टेंट ने काफी अच्छी तरीके से स्टंट परफॉर्म किए और ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया है। शो जल्दी ही अपनी फिनाले की और पहुंच रहा है। उस से पहले ऑडियंस को डांस दीवाने और खतरों के खिलाड़ी शो का महासंगम एपिसोड देखने को मिलने वाला है। 

इस स्पेशल एपिसोड में दोनों शो से छः कंटेस्टेंट एक साथ आएंगे और परफॉर्म करेंगे। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जो खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में पहुंच गई है टिकट टू फिनाले जीत कर , उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत इस महासंगम एपिसोड के बारे में और कहा, "यह एपिसोड काफी एक्साइटिंग होने वाला है। डांस दीवाने में काफी कमाल के डांसर्स है।डांस दीवाने और खतरों के खिलाडी के महासंगम एपिसोड में ऑडियंस को डांस और स्टंट दोनों देखने को मिलेंगे।मुझे पूरी उम्मीद  है ऑडियंस को यह एपिसोड बहुत पसंद आएगा। “

इस महासंगम एपिसोड के बारे में अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "इस एपिसोड में हमे जज और वे बच्चे चैलेंज देंगे। हम उनके चैलेंज को उनके एक्ट के साथ परफॉर्म करते नजर आएंगे। “

दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी शो में पहली कंटेस्टेंट बनी जो फिनाले में पहुंच गई है। उसके बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने कहा, "मैंने टिकट टू फिनाले के लिए बहुत मेहनत की थी। मैं अकेली लड़की थी जो उन लड़कों के साथ कम्पीट कर रही थी। कम्पटीशन काफी अच्छा रहा। मैं थोड़ी फेमिनिस्ट हूँ और मुझे बहुत अच्छा लगा था जब मैंने उन लड़को को हराकर टिकट टू फिनाले जीता था। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.