ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

डायरेक्टर हंसल मेहता ने इस मुश्किल वक़्त में देश की सेवा में जुटे फ्रंटलाइन वर्कर्स और डॉक्टर्स का किया धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

भारत में कोरोना की दूसरी वेव की वजह से काफी केस बढ़ रहे है और देश भर में कोरोना ग्रसित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जैसे जैसे केस बढ़ रहे है वैसे वैसे देश भर में महामारी से लड़ने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले रिसोर्सेज की कमी हो रही है। ऐसे मुश्किल वक़्त में , डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक नोट के जरिये फ्रंटलाइन वर्कर्स और डॉक्टर्स के काम की सराहना की है। 
 
उन्होंने लिखा, "हवा में तीर चला रहे हैं। किसी को कुछ नहीं पता है। किसी को कुछ ज्यादा समझ नहीं आया है। डाटा काफी स्केत्ची है। लेकिन जहाँ एक तरफ हम स्ट्रगल कर रहे है , हमारे डॉक्टर, हॉस्पिटल्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स हमारी देखभाल करने में , हमें सुरक्षित रखने में और रिकवर करवाने में लगे हुए हैं। हर वह चीज जो हमें इस मुश्किल वक़्त से पार करवाए , वे सब वह कर रहे हैं। कुछ भी। आशा करता हूँ हमारा पूरा सिस्टम उनकी इस इंटेंट को समझे और उनके एफर्ट में सपोर्ट दे। "
 
अभी दो दिन पहले,हंसल मेहता ने ट्विटर पर लोगों से मदद मांगी थी जब उनके बेटे पल्लव को कोरोना हो गया था। उन्हें अपने बेटे के लिए रेमदेसवीर दवा चाहिए थी जो कोरोना पॉजिटिव पेशेंट को दी जा रही है। कुछ ही वक़्त में ,उनके ट्विटर पर लोगों ने उन्हें काफी डिटेल्स दी और फाइनली उन्हें वह दवा भी मिली। 
 
जहाँ एक तरफ देश भर में हेल्थ केयर सिस्टम थोड़ा डगमगा गया है वही ऐसे वक़्त में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आगे आकर लोगों की मदद कर रहे है। वे अपने सोशल मीडिया पर नंबर्स शेयर कर रहे है जहाँ पर कोरोना के वक़्त मदद मिल सकती है। इसके साथ साथ वे सभी अपने अपने फैंस से प्रार्थना कर रहे है की ऐसे समय में सब अपने घर रहे और सुरक्षित रहे। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.