ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने शो खतरों के खिलाड़ी में फिनाले की टिकट जीतकर लिखा रोहित शेट्टी के लिए स्पेशल नोट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 7, 2021

मुंबईसितंबर 07 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   खतरों के खिलाड़ी शो में हर कोई इस बार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के डेरिंग अवतार को देखकर हैरान है। उन्होंने राहुल वैद्य के साथ टिकट टू फिनाले टास्क में परफॉर्म किया और उस टास्क को जीतकर वह शो की पहली कंटेस्टेंट बनी है जो सीधा फाइनल में पहुंची है। अपनी इस जीत के बाद, दिव्यांका ने होस्ट रोहित शेट्टी के लिए लिखा ख़ास मैसेज। 
 
जीत के बाद रोहित शेट्टी और अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "लेट टीचर्स डे पोस्ट : एक कॉन्फेशन : डिअर रोहित सर, मेरे अंदर के इंट्रोवर्ट में आपसे चैट करने की, आपसे सवाल पूछने की और आपके साथ हंसी मजाक करने की हिम्मत नहीं होती थी। मैं बस आपको चुपचाप सुनती थी, आपको देखकर मोटीवेट होती थी और एकलव्य की तरह आपसे सीखती थी। मैंने बहुत हिम्मत करके आपको कुछ फिस्ट बम्प देना या यह हग तभी दी जब मैं अपने आप को प्रूव कर पायी। इस सफर में मुझे इतना कुछ सिखाने के लिए धन्यवाद। मैं उन्हें हमेशा चेरिश करुँगी। “
 
शो में पिछले हफ्ते, हमने देखा पार्टिसिपेंट्स ने फियर ट्रैप से बाहर निकलने के साथ साथ फिनाले के टिकट के लिए खेला। दो कंटेस्टेंट ने टिकट टू  फिनाले टास्क में परफॉर्म किया: वह दोनों थे राहुल वैद्य और दिव्यांका त्रिपाठी दहिया। फाइनली दिव्यांका ने राहुल को हराकर वह टास्क जीता। इसी के साथ वह फाइनल में  पहुंच गई है। 
 
जिस तरह से दिव्यांका ने पूरे सीजन में टास्क परफॉर्म किये है, उन्होंने अपने चाहने वालो को अपना एक नया अवतार दिखाया है और सभी उनसे काफी इम्प्रेस है। रोहित शेट्टी ने शो के पहले एपिसोड में कहा था वह दिव्यांका को फाइनल में देखते है और आखिरकार दिव्यांका ने उनकी बात सच साबित कर दी है 
 
दिव्यांका शो में पहली कंटेस्टेंट है जो फाइनल में पहुंच गई है और अब अगले हफ्ते पार्टिसिपेट सेमी फाइनल में परफॉर्म करेंगे। देखते है कौन कौन से कंटेस्टेंट पहुंचते है फाइनल एपिसोड में।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.