ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जैकलीन फर्नांडीज और बादशाह का नया गाना 'पानी पानी' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 1, 2021

1 जून 2021
 
जैकलीन फर्नांडीज और बादशाह के अपकमिंग सॉन्ग "पानी-पानी" का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में दोनों रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहें हैं। आपको बता दे कि जैकलीन फर्नांडीज और बादशाह ने पिछले साल अपने गाने 'गेंदा फूल' से तहलका मचा दिया था, और अब वे यकीनन इस गाने के साथ धमाका करने को तैयार है। 
 
जैकलीन और बादशाह का 'गेंदा फूल' गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ था की लोग आज तक इस गाने को गुनगुनाते है। वहीं 'पानी-पानी' गाने की खास बात तो यह है कि इसमें जैकलीन और बादशाह के साथ सिंगर आस्था गिल भी नजर आएंगी। 
 
गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर जैकी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में बादशाह जहां काफी हैंडसम लग रहें हैं वहीं जैकलीन अपनी अदाओं का जलवा दिखा रहीं हैं। मालूम हो कि 'पानी-पानी' सॉन्ग जैकलीन और बादशाह का एकसाथ दूसरा सॉन्ग है, जबकि बादशाह और आस्था इस गाने के साथ चौथी बार एक साथ काम कर रहे है। 
 
वैसे सभी जानते हैं कि बादशाह और आस्था जब एक साथ आते है तो कितना जबरजस्त धमाका करते हैं और फिर इस बार तो इनके साथ जैकलीन भी है। देखना दिलचस्प होगा कि गाना दर्शकों के दिलों में जगह बना पाता है या नहीं। हालांकि अभी गाने की रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 
जैकलीन के वर्कफ़्रंट की बात करें तो उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वह लक्ष्य राज आनंद की फिल्म 'अटैक', पवन कृरपलानी की 'भूत पुलिस', रोहित शेट्टी की 'सर्कस', फरहाद सामजी की 'बच्चन पांडे' और अभिषेक शर्मा की फिल्म 'राम सेतु' में नजर आने वाली है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.