ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'मुझे सरप्राइज देना अच्छा लगता है, किसी ने नहीं सोचा था मैं एक किताब लिखूंगी ' ईशा देओल

Photo Source :

Posted On:Monday, May 31, 2021

May 31, 2021
 

ईशा  देओल को आखिरी बार साल 2018 में शार्ट फिल्म 'केक वॉक'  में देखा गया था। तब से वह परदे से गायब है। उन्हें अभी हाल ही में अपनी माँ हेमा मालिनी के साथ बी एम सी के कैंपेन 'बी  ट्री पैरेंटमेगा फाउंडेशन वृक्ष कैंपेन का जुहूमुंबई में इनॉग्रेशन करते हुए देखा गया। 

 

यहाँ पर उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से इस इनिशिएटिव को लेकर बात की और कहा, "हम इन पेड़ों को देखकर बड़े हुए है और अब साइक्लोन की वजह से अधिकतर पेड़ गिर गए है। इसलिए हमारा फ़र्ज़ बनता है नए पेड़ों को लगाने का। मुझे लगता है एक पेड़ लगाकर हम हिस्ट्री बना रहे है। मेरी सबसे दरख्वास्त है कि साइक्लोन की वजह से जहाँ जहाँ भी पेड़ गिरे हैलोगों को वहां फिर से पेड़ लगाने चाहिए। इस समय नेचर हमसे गुस्सा है। हमारा फ़र्ज़ बनता है नेचर को इज्जत दे और पूरा प्यार दे। हमें अपनी फ्यूचर जेनरेशन के लिए पेड़ लगाने है।

 

आज मुंबई में नयी नयी बिल्डिंग बनाने के लिए पेड़ काटे जा रहे है। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे बिल्डिंग के लिए पेड़ों को काटने का आईडिया समझ में नहीं आता है। मेरा  आर्किटेक्ट में इंटरेस्ट है और मैं इंटीरियर डिजाइनिंग भी जानती हूँ। अगर इन पेड़ों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन करेंगे तो आपका घर और भी खूबसूरत लगेगा और वह हमेशा ब्लेस्ड रहेगा। “

 

ईशा को अभी हाल ही में उनके पति भरत के साथ कोविड -19 की वैक्सीन का पहला शॉट लेते हुए देखा गया था। लोगों को ऐसे वक़्त के लिए एडवाइस देते हुए उन्होंने कहा," स्टे फिट और सभी को कुछ  कुछ एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए जो आपके दिमाग के लिए बहुत जरुरी है। 2020 ख़राब साल था लेकिन इस साल अब सब ठीक होना शुरू हो रहा है।  हर व्यक्ति को फिजिकली और मेंटली स्ट्रांग होना होगा इसलिए सभी दिन में कोई  कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करे। “

 

ईशा जल्द ही एक वेब सीरीज के साथ अपना कमबैक करने वाली है। अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया ,"मुझे सरप्राइज देना अच्छा लगता हैकिसी ने नहीं सोचा था मैं एक किताब लिखूंगी। मैं काफी क्रिएटिव हूँ और खली नहीं बैठ सकती लेकिन उसके साथ साथ मैं यह भी मानती हूँ की आपको अपना परिवार भी बढ़ाना होता है लेकिन मैं हमेशा काम करती रहती हूँ। मैं अच्छा काम और अच्छा कंटेंट ढूंढ रही हूँ जो इस समय मार्केट में अवेलेबल है। "

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.