ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है, महिला सशक्तिकरण पर करूंगी काम: काम्या पंजाबी

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 28, 2021

टीवी की चर्चित अभिनेत्री काम्या पंजाबी जोकि की अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं,वे अब राजनीति से भी जुड़ गई हैं। अभिनेत्री काम्या पंजाबी बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। काम्या पंजाबी ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। उन्होंने ने कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताते हुए न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए अपने विचार रखे।
 
काम्या ने कांग्रेस में शामिल होने पर जवाब देते हुए कहा कि, "जब मेरा  शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' खत्म हो गया है, तो मैने आखिरकार राजनीति में उतरने का फैसला किया। क्योंकि मैं बहुत दिनों से राजनीति में आना चाहती थी, परन्तु काम में व्यस्त होने  और सही अवसर न मिलने के कारण, मैं राजनीति में नहीं आ पा रही थी। लेकिन जब मुझे सही अवसर मिला तो मैने तुरंत इस अवसर को हां बोल दिया और कांग्रेस ज्वाइन कर ली।"
 
कांग्रेस पार्टी को ही क्यों ज्वाइन किया इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए काम्या ने कहा कि, "मेरी और मेरे परिवार की विचारधारा कांग्रेस पार्टी से बहुत मिलती जुलती है। मैं बचपन से ही कांग्रेस पार्टी को फॉलो करती आ रही हूं। और मेरा कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करना का मुख्य कारण प्रियंका गांधी रही। क्योंकि जिस तरह उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाई है और हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश में 40% सीटे महिलाओं को देने की बात कही है, इस बात ने मुझे काफी प्रभावित किया। प्रियंका गांधी से ही प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का फैसला किया।"
 
आगे बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, "मैं अगर राजनीति में सफल हुई तो मैं महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दूंगी और अपने देश की सेवा पूरी ईमानदारी से करुंगी।"
 
एक्टिंग और राजनीति को कैसे एक साथ मैनेज करेंगी इस पर जवाब देते काम्या ने कहा कि, "अभी उसके बारे में मैने उतना सोचा नहीं है। मैंने राजनीति में कदम जरुर रखा है परंतु एक्टिंग से अभी संन्यास नहीं लिया है।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.