ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सोनू सूद को एडवाइज देकर बुरी फंसी कंगना,सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

देश में फैले कोरोनावायरस महामारी के बीच में देश के जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद ने अब कोरोना की जंग जीत ली है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। अभिनेता सोनू सूद ने 17 अप्रैल को सोनू ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी और 23 अप्रैल को उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वे इससे रिकवर हो गए हैं। वहीं अब अभिनेता के ठीक होने के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सोनू सूद के तेजी से रिकवर होने का क्रेडिट भारत में बनी कोरोना वैक्सीन को दिया है। इसके साथ ही कंगना ने अपनी पोस्ट में सोनू् सूद को एडवाइज देते हुए लिखा-'सोनू जी। आपने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया था और मैंने देखा कि इसकी वजह से आप तेजी से रिकवर हुए हैं। हो सके तो आप भारत में बनी वैक्सीन और इसके प्रभाव की सराहना करें। साथ ही लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि एक मई के बाद इसकी कई टन मात्रा बर्बाद न हो जाए।'
 
 
कंगना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनके इस पोस्ट पर एक ट्विटर  यूजर ने ट्वीट कर लिखा-'खुद को उनसे कम्पेयर मत करो। और ज्ञान तो बिल्कुल भी मत देना। आपसे ज्यादा समझदार और देश की सेवा कर रहे हैं। 'वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-'वे पंजाब में इस चीज (वैक्सीनेशन ड्राइव) के ब्रांड एम्बेसडर हैं। पहले अपना होम वर्क कर लो।" एक यूजर का कमेंट है, 'तुमने कुछ नहीं किया। इसलिए उन्हें कुछ करने के लिए मत कहो।' वहीं कंगना की इस पोस्ट पर अभिनेता सोनू सूद का अब तक कोई जवाब नही आया है।
 
उल्लेखनीय है हाल ही में सोनू सूद ने चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी और इसके साथ ही वह पंजाब में कोरोनारोधी टीकाकरण के ब्रांड अम्बेसडर भी बनाये गए है। अभिनेता सोनू सूद पिछले साल से ही देश में फैले कोरोना महामारी के बीच लगातार जनसेवा कर रहे हैं। पिछले साल देश में लगे लॉकडाउन में सोनू सूद ने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों की मदद की थी और उन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था की थी, जिसके बाद फैंस उन्हें मसीहा मानने लगे। इन सब के अलावा सोनू सूद कई लोगों के लिए काम, शिक्षा एवं अन्य जरुरी सेवाएं भी मुहैया करा रहे हैं और इस साल भी वह लोगों की निःस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.