ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पदम्श्री से नवाजे जानें पर कंगना रनौत ने देश को दिया धन्यवाद, बोली जिहादियों और खालिस्तानियों के खिलाफ हमेशा उठाई हैं आवाज।

Photo Source :

Posted On:Monday, November 8, 2021

चार बार नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद अब  अभिनेत्री कंगना रनौत  को सोमवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया। यह सेरिमनी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया है।
 
पद्मश्री से सम्मानित होने पर अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर की है। कंगना ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में कंगना ने कहा कि, "दोस्तो एक कलाकार के नाते मुझे बहुत ज्यादा प्यार, सम्मान, प्रोत्साहन पुरस्कार बहुत मिले हैं। लेकिन आज मेरे जीवन में पहली बार एक नागरिक  होने के नाते, आदर्श नागरिक होने के नाते मुझे पद्मश्री पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कर के लिए मैं अपने  देश और इस देश की सरकार के लिए आभारी हूं।

जब मैने अपनी छोटी सी उम्र में काम करना शुरू किया तो मुझे काफी समय तक सफलता नहीं मिली। जब मुझे 8-10 साल बाद सफलता मिली। परंतु मैने सफलता का मजा ना लेते हुए बगावत शुरू कर दी। मैने कई फेयरनेस ब्रांड्स, आईटम सॉन्ग्स और बड़े बड़े प्रोडक्शंस हाउसेज का बहिष्कार किया। पैसे से ज्यादा दुश्मनी बना ली।"
 
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, "बाद में जब मुझे अपने देश के प्रति जागरूकता आई तो देश को तोड़ने वाली शक्तियां चाहे वो जिहादी हो या खालिस्तानी हो और देश दुश्मन देशों के खिलाफ आवाज उठाई। जिसके बाद मेरे ऊपर काफी केस भी हो गए। लोग मुझसे अक्सर पूछते हैं कि ऐसा क्यों करती हो यह तुम्हारा काम नहीं है। तो आज यह पुरस्कार उन लोगों के लिए मेरा जवाब है। तो मैं बहुत ही बड़े दिल से इस देश का धन्यवाद करती हूं। धन्यवाद।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.