ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बर्थडे पर मिले प्यार के लिए कैटरीना कैफ ने सभी का किया शुक्रिया अदा

Photo Source :

Posted On:Friday, July 16, 2021

16 जुलाई 2021
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का आज जन्मदिन है। कैटरीना आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आज सुबह से ही कैट को बधाइयाँ देने का तांता लगा हुआ है। फैंस से लेकर दोस्त और बॉलीवुड स्टार्स सभी कैटरीना के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे मैसेज लिख रहे हैं। 
 
वहीं सोशल मीडिया पर भी #KatrinaKaifBirthday ट्रेंड कर रहा है। अपने बर्थडे के अवसर पर कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपनी स्वीमिंल पूल की एक फोटो शेयर की है और साथ ही बर्थडे के दिन मिले प्यार के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 
 
अपनी स्वीमिंल पूल  वाली फोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, "बर्थडे. ..... इतने प्यार के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।" कैट के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहें हैं और कमेंट कर इस फोटो की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही कुछ लोग जन्मदिन की बधाई भी दे रहें हैं। 
 
कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की उन हिरोइन्स में से एक है जो मजबूती से इंडस्ट्री में अपना पांव जमा चुकीं है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'बूम' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। और अपने अबतक के करियर में उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रौशन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.