ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कीर्ति कुल्हारी ने अपनी नयीं फीचर फिल्म "नायिका" की शूटिंग की शुरु

Photo Source :

Posted On:Monday, January 3, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 जनवरी 2022    बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी जो कि इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज "ह्यूमन" को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है उन्होंने नये साल पर अपने फैंस को एक शानदार तोहफा देते हुए अपनी नयीं फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है जिसका नाम 'नायिका' है और यह एक फीचर फिल्म है। 
 
कीर्ति ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "#नायिका........ नया साल, नयीं शुरुआत। आज से मैनें अपनी नयीं फीचर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक शानदार स्क्रिप्ट और एक धमाकेदार किरदार। जल्द ही एक बड़ी अनाउंसमेंट करेगें।"
 
बता दें कि कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से पहली तस्वीर में फिल्म की स्क्रिप्ट दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी में पुलिस वर्दी के साथ पहने जाने वाले जूते और तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के वर्दी पर लगे स्टार दिखाई दे रहे हैं।
 
हालांकि इन तस्वीरों में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। इन फोटोज को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजय किरण नायर द्वारा लिखी इस फिल्म में अभिनेत्री कीर्ति एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं।
 
उनके वर्कफ्रंट की करें तो वे जल्द ही वेब सीरीज ह्यूमन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी मेडिकल ट्रायल पर आधारित है। फिल्म में कीर्ति डॉक्टर सायरा सबरवाल का किरदार निभा रही हैं। कीर्ति के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस शेफाली शाह, विशाल जेठवा, राम कपूर, आदित्य श्रीवास्तव भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.