ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बीच किनारे क्रिस्टल डिसूजा ने दिया हॉट पोज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 19, 2021

"एक हजारों में मेरी बहना है" शो से नेम और फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही हॉट तस्वीर शेयर की है जिसकी सोशल मीडिया पर जोरों सोरों से चर्चा हो रहीं हैं। वैसे आपको बता दे कि क्रिस्टल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। 
 
लेकिन आज उन्होनें बीच किनारे हॉट पोज देते हुए अपनी जो तस्वीर शेयर की है उस तस्वीर को देखकर फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। दरअसल क्रिस्टल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, उस तस्वीर में वे बीच किनारे रेत पर बैठकर पोज देती नजर आ रही है। 
 
क्रिस्टल की ये तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहीं हैं, वहीं फैंस और फॉलोवर्स जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। 
 
बता दे कि क्रिस्टल ने बहुत ही कम समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक ऐसी पहचान बना ली है कि उन्हें अब एक से एक बेहतरीन प्रोजेक्ट ऑफर होते हैं। टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं क्रिस्टल अब बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार है। 
 
क्रिस्टल के एक्टिंग करियर की बात करें तो वे 2007 में 'कहे ना कहे' और 'क्या दिल में है' में नजर आई थीं। साल 2008 में उन्होंने 'कस्तूरी' और 'किस देश में है मेरा दिल' में काम किया। और इसके बाद 2010 में 'बात हमारी पक्की है' में नजर आयीं थी। इस शो के बाद क्रिस्टल डिसूजा 'एक नई पहचान' में करण शर्मा से साथ नजर आई। दो साल के ब्रेक के बाद उन्होंने 'ब्रम्हराक्षस' और 'बेलन वाली बहू' में जैसे हिट शोज में काम किया।
 
इतने हिट टेलीविजन शोज करने के बाद अब क्रिस्टल डिसूजा ने वेब सीरीज और फिल्मों की ओर रुख कर लिया है। 2018 में वह ALT Balaji की वेब सीरीज 'फितरत' में नजर आई थीं, जिसमें उनके किरदार की खूब सराहना हुईं। और अब वे जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.