ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

माधुरी दिक्षित की वेब सीरीज "द फेम गेम" का ट्रेलर कल होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 9, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 9 फरवरी 2022      एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के डिजिटल डेब्यू करने का इंतजार कर रहे दर्शकों की उत्सुकता अब और अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि ट्रेलर के रूप में सीरीज की पहली झलक गुरुवार यानी की कल लोगों के सामने आने वाली है। ट्रेलर के कल रिलीज होने की जानकारी धक-धक गर्ल ने ख़ुद दी है। 
 
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर "द फेम गेम" की टीज़र जारी किया और लिखा, "स्टारडम हो या ग्लैमर, हर चीज का एक डार्क साइड होता है। सीरीज 'द फेम गेम' में बॉलीवुड स्टार अनामिका आनंद के जीवन में फेम के दूसरे पहलू के बारे में और जानें। ट्रेलर आउट टुमॉरो। #TheFameGame #TheFameGameOnNetflix"
 
जानकारी के लिए बता दें कि मेकर्स ने सीरीज के नाम में भी बदलाव किया है। पहले इस सीरीज का नाम "फाइंडिंग अनामिका" रखा गया था, लेकिन अब मेकर्स ने इसका नाम "द फेम गेम" रख दिया है। 
 
गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में करण जौहर द्वारा इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट की गई थी। वहीं इस खबर के सुनते ही माधुरी के फैंस उनके डिजिटल डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड थे और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि सीरीज का 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है। 
 
माधुरी के अलावा इस सीरीज में संजय कपूर, मानव कौल, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी हैं। फिलहाल सीरीज की बात करें तो यह एक ऐसी सुपरस्टार की कहानी है, जो एक दिन अचानक गायब हो जाती है। 
 
सीरीज का निर्देशन बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली ने किया है। इसे श्री राव और निशा मेहता ने मिलकर लिखा है। धर्माटिक प्रोडक्शन द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है जो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस का डिजिटल लेबल है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.