ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

मानुषी छिल्लर ने यूनिसेफ द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर को किया शेयर।

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 6, 2021

इस समय कोरोनावायरस के दूसरे फेज के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां और मदद की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं और जरूरी जानकारियां शेयर कर रहें हैं। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं डोनेशन के साथ-साथ जरूरी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां शेयर की जा रही है।
 
इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी यूनिसेफ इंडिया द्वारा शेयर किए गए एक हेल्पलाइन नंबर शेयर किया। जिसमें अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के भविष्य के लिए कदम बढ़ाया जा रहा है। मानुषी ने यूनिसेफ  इंडिया द्वारा शेयर किए गए नंबर को शेयर किया। माता-पिता खो चुके बच्चों की मदद के लिए जारी किए गए नंबर की बात करें तो वह टोल फ्री नंबर हैं 1098।
 
इससे पहले भी यूनिसेफ द्वारा शेयर की गई कई जानकारियों को मानुषी शेयर कर चुकी हैं और लोगों को इससे जुड़ने के लिए कहा।
 
बता दें कि, 2017 में मिस वर्ल्ड जीती मानुषी अब जल्द ही फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही है। मॉडल और मिस वर्ल्ड की विनर के बाद उनकी डेब्यू फिल्म ऐतिहासिक ड्रामा पर बन रही है। जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। मानुषी की इस फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' हैं जो यशराज फिल्म्स के बैनर के अंडर रिलीज की जाएगी। जिसमे वह पृथ्वीराज की पत्नी 'संयुक्ता' का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म यशराज बैनर के अंडर आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी इसे डायरेक्ट कर रहें हैं।
 
वहीं खबर यह भी है कि, यशराज फिल्म्स की स्पेशल फिल्म का हिस्सा मानुषी छिल्लर होगीं जिसमें वह विक्की कौशल के साथ काम करेंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होंगी। वहीं विक्की और मानुषी दोनों ने ही अब तक कोई कॉमेडी फिल्म में काम नहीं किया दोनों के लिए ही यह पहला एक्सपीरियंस होगा। अब देखना होगा कि मानुषी फिल्मी पर्दे पर डेब्यू कर किस तरह का किरदार निभाएंगी और उनकी अदाकारी दर्शकों को कितनी पसंद आएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.