ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

नयनतारा और विगेश शिवन जुड़वाँ लडको के पेरेंट्स बने

Photo Source :

Posted On:Monday, October 10, 2022

साउथ इंडियन फिल्मों की जानी मानी, खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री नयनतारा ने जून 2022 को विग्नेश शिवन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। वहीं, अब शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की है कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।

हाल ही में विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया की नयनतारा और वो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा और अपने जुड़वा बच्चों के पैरो की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विग्नेश शिवन ने लिखा है कि नयनतारा और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हम ब्लेस्ड हैं कि हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं। हमारी सभी प्रार्थनाएं ,हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद इन दो जुड़वा बेटों के रूप में मिला है। हमें आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। इसी के साथ विग्नेश ने अपने बेटों का नाम बताया कि हमारे उइरो और उलगाम के लिए हमें आशीर्वाद चाहिए। दोनों के आने से हमारी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है। भगवान बहुत ज्यादा अच्छे हैं।

विग्नेश शिवन और नयनतारा की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। विग्नेश इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे और नयनतारा फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे।

इसके बाद साल 2016 में दोनों ने एक अवॉर्ड फंक्शन में कपल की तरह एंट्री करके सबको हैरान कर दिया था और इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ही दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। विग्नेश शिवन और नयनतारा ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर दोनों ने साल 2021 में सगाई रचाई थी। इसके बाद साल 9 जून 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

नयनतारा बहुत ही जल्द अपना हिंदी डेब्यू करने वाली है, फिल्म का नाम जवान है, और शाहरुख खान इस फिल्म में लीड रोल में है, वही साउथ के जानेमाने डायरेक्टर एटली इस डायरेक्ट कर रहे है.  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.