ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बच्चन पांडे का नया पोस्टर आउट, कल रिलीज होगा ट्रेलर

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 17, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 17 फरवरी 2022     अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म "बच्चन पांडे" को लेकर जबरजस्त चर्चा हो रहीं हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें खिलाड़ी कुमार एक नए ही अंदाज में नजर आने वाले है। 
 
बच्चन पांडे का ट्रेलर कल लॉन्च होने वाला है और ऐसे में ट्रेलर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता देखते बन रहीं हैं। ट्रेलर रिलीज होने से पहले अक्षय ने गुरुवार को एक नया पोस्टर रिवील कर दिया है, जिसमें उनका और कृति सेनन का अंदाज देखते बन रहा है। 
 
इस नए पोस्टर को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर कर अक्षय ने लिखा, "#बच्चनपांडे के नजर के तीर और कृति सेनन की होली पे गोली। सीटबेल्ट बांध लीजिए क्योंकि इसबार कुछ अलग ही मजा आने वाला है। ट्रेलर आउट टुमॉरो।"
 
यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ ही अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 
 
फरहाद सामजी ने फिल्म को डायरेक्ट किया हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म 18 मार्च साल 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिलहाल ट्रेलर देखने के लिए आपको शुक्रवार यानी कि कल सुबह तक का इंतजार करना पड़ेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.