ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

निया शर्मा ने लगवाया कोवीड वैक्सीनेशन।

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 12, 2021

भारत में कोरोनावायरस के दूसरे फेज के दौरान लोगों से कई बार वैक्सीनेशन की अपील की जा रही है। जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क लगाने की सतर्कता को भी बरकरार रखना है। भारत में अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जा चुकी है। कहीं लोगों के बीच वैक्सीनेशन का डर भी है तो कहीं लोग वैक्सीनेशन के बाद बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। ऐसे में सरकार और सेलिब्रिटीज लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

वहीं एक्ट्रेस निया शर्मा  ने आज सोशल मीडिया पर अपने वैक्सीनेशन के दौरान की तस्वीरों को पोस्ट किया। वैक्सीनेशन के बाद वैक्सीन पोज को शेयर कर निया ने लिखा,'वैक्सीनेशन करवाएं..' वहीं वैक्सीन लेने के बाद ‌निया पोज़ देती नजर आई। बता दें कि, इससे पहले भी कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार वैक्सीनेशन करवा चुके हैं और लोगों को भी जागरुक करते दिख रहें हैं। वैक्सीनेशन के साथ-साथ दो गज की दूरी और सावधानियां बरतने की बात भी करते दिखे।

निया इस वक्त म्यूजिक विडियो में अधिकतर दिखाई दे रही है। हाल ही में निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी एक साथ  म्यूजिक विडियो में नजर आई थी । विडियो को 20 मई के दिन रिलीज किया गया था जंहा दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इससे पहले भी निया अर्जुंन के साथ कई टेलीविजन सिरीयल में काम करती लिखी है। निया की पर्फोर्मेंस हर बार अलग किरदारों के साथ टीवी पर दिखी हैं।

जानकारी दे दे कि, हाल ही में सोशल मीडिया पर निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्य के बीच तू-तू-मैं-मैं देखी गई थी। जिसमे निया ने देवोलीना के डांसिंग स्किल्स पर पर्सनल कमेंट कर दिया था वहीं देवोलीना भी निया को उन्हें अच्छी नसीहत  देती दिखी थी।‌ हालांकि इसके बाद निया ने माफी मांगकर अपनी गलती मानी वहीं देवोलीना ने भी निया को माफ करते हुए खुद भी माफी मांगी।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.