ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर पूरी टीम ने बहुत धूमधाम से किया बप्पा का आगमन

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 11, 2021

मुंबईसितंबर 11 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम हर साल बहुत धूमधाम के साथ गणपति का अपने सेट पर आगमन करते है। इस साल भी शो की पूरी टीम ने प्रोड्यूसर  राजन शाही के साथ मिलकर गणपति जी का स्वागत किया और सभी इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साहित नजर आये। 

शिवांगी जोशी जो की शो में लीड रोल में नजर आती है , वह बहुत ही अच्छे मूड में नजर आयी। उन्होंने बप्पा की आरती की और न्यूज़ हेल्पलाइन से बात करते हुए कहा, "हम सभी बहुत उत्साहित हो जाते है गणपति बप्पा के आने पर। जब भी वो आते है अपने साथ ढेर साड़ी पाजिटिविटी लेकर आते है। "

उन्होंने आगे कहा, "हम सब यह त्यौहार मिलकर सेलिब्रेट करते है , आरती करते है और मोदक खाते है। मैं यह सब पिछले 6 साल से करते आ रही हूँ और अब यह मेरी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जैसे हर साल जन्मदिन मनाया जाता है वैसे ही हर साल अब गणपति भी मनाया जाता है। "

शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने त्यौहार  को लेकर पूरी टीम के उत्साह के बारे में बात करते हुए कहा, "हम पिछले 13 साल से यह त्यौहार अपने सेट पर मना रहे है। गणपति इस साल भी हमारे शो के सेट पर आये है और पूरी टीम ने उनका आशीर्वाद लिया। इस साल हमने सेफ्टी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी सेलिब्रेशन की। "

शो की पूरी टीम गणपति उत्सव पर काफी खुश नजर आयी। सभी ने बहुत धूमधाम से गणपति का स्वागत किया और आरती की। ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर पूरी टीम ने बहुत धूमधाम से किया बप्पा का आगमन


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.