ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सेलिब्रेट की अपनी तीसरी एनिवर्सरी

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 2, 2021

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी को तीन साल पूरे हो गएं है और अपने इस खास दिन को दोनों ने बहुत ही खास तरह से सेलिब्रेट किया है। इस कपल ने अपनी तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का एक शानदार वीडियो अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
बता दे कि प्रियंका और निक 1 दिसंबर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब उनकी शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इन तीन सालों से उनका प्यार एक-दूसरे के प्रति और अधिक बढ़ता ही जा रहा है जो अधिकतर ही हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है।
 
अपनी तीसरी एनिवर्सरी को प्रियंका और निक ने काफी खूबसूरत तरह से सेलिब्रेट किया है। निक और प्रियंका दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें निक और प्रियंका की रोमांटिक डिनर डेट की झलक दिखाई दे रहीं है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन लिखा, "3 साल।" और साथ ही एक दिल वाला इमोजी भी बनाया है। निक के बाद प्रियंका ने रोमांटिक डिनर डेट की एक फोटो शेयर की है, जिसमें खूबसूरत सजावट के साथ ही एक ग्रीटिंग कार्ड भी रखा दिखाई दे रहा है। जिसमें लिखा हुआ है, "फाउंड यू", "मैरिड यू", "कीपिंग यू"। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "लिविंग द ड्रीम।"
 
प्रियंका और निक के इस पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है। फैंस और सेलिब्रिटी इस कपल को जमकर बधाइयाँ दे रहें हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे लिखा पति निक का सरनेम 'जोनस' हटा दिया था, जिसके कारण इस कपल को चाहने वालों के बीच खलबली मच गई और सभी तरह-तरह की बातें कर रहे थे और कयास लगा रहें थे। हालांकि कुछ दिन बाद ही एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर दोनों ने उड़ रही अफवाहों को गलत साबित कर दिया था


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.