ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

श्रीकांत बोला की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 6, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 6 जनवरी 2022   बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने जहां हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म "भीड़" की शूटिंग पूरी की थी, वहीं आज उनकी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट की जा चुकीं है, जो कि एक बायोपिक है। 
 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर राजकुमार की इस अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव इंड्रस्टलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई में शुरू होगी। 
 
वहीं टी-सीरीज के ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पेज पर भी इस फिल्म से रिलेटेड जानकारी दी गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीकांत का जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था, और वे जन्म से ही नेत्रहीन थे।  
जन्म से ही श्रीकांत को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, और आज वे एक जाने माने उद्योगपति है। उन्होंने ही बोलेंट इंडस्ट्रीज नामक कंपनी की स्थापना की थी और अपनी मेहनत से उसे तरक्की के सबसे ऊंचे आसमान तक पहुंचा दिया।
 
तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनने जा रहीं इस फिल्म में राज कुमार राव अहम भूमिका में नजर आएंगे, वह श्रीकांत बोला का किरदार निभाएंगे। वही टी-सीरीज़ और चाक एन चीज़ फिल्म्स इसे प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की कहानी सुमित पुरोहित और जगदीप सिद्धू ने लिखी हुई है और इसकी शूटिंग जुलाई 2022 में शुरू हो सकती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.