ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एकसाथ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 2, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 2 मार्च 2022     डायरेक्टर और प्रोड्यूसर लव रंजन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अलीशा वैदिक के साथ सात फेरे लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पूरे सोशल मीडिया पर इस न्यूली मैरिड कपल की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। इंडस्ट्री के लोग लव और अलीशा को अपना प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। 
 
लव अपनी पर्सनल लाइफ़ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ़ को लेकर भी लाइमलाइट में आ गएं है। दरअसल खबरें आ रहीं हैं कि उनकी एक फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एकसाथ काम करने वाले है, जिसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 
 
हालांकि इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन इस फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों को बहुत अधिक उत्साहित कर दिया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को एकसाथ बड़े पर्दे पर देखना यकीनन बहुत ही धमाकेदार होगा। 
 
लव रंजन के ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट जारी किया गया, जिसमें लिखा हुआ है, "रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की अगली फिल्म होली यानी 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूज्ड, गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत।"
 
श्रद्धा और रणबीर के अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी मुख्य किरदारों में है। फिल्म अगले साल होली में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.