ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विवेक अग्निहोत्री की वैक्सीन वॉर में नजर आएंगे रियल वॉरियर्स, सोर्स से मिली जानकारी

Photo Source :

Posted On:Friday, January 6, 2023

विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित और प्रत्याशित फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैऔर फिल्म को लेकर दर्शक अपना उत्साह रोक नही पा रहे हैं। 'वैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने दुनिया में सबसे प्रभावी वैक्सीन बनाने के लिए दो साल से अधिक समय तक अपना दिन और रात एक कर दिया। 'दवैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों की कहानी है जो ग्लोबल मैन्यूफैक्चर्स की तरफ से आने वाले दबाव से बच गए और अपनेदेशवासियों के जीवन को बचाने के लिए दिन रात काम किया।  
 
हाल में फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो जारी की थी, जिसमें लिखा था, “#TheVacineWar के सेट से। स्वतंत्रता दिवस 2023 ”।  
 
वीडियो में फिल्म के कलाकारों के साथ फिल्म मेकर को कई नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। अब जैसे कि फिल्म इंडिपेंडेंसडे पर अपनी रिलीज की तैयारी कर रही है, एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि 'सच्ची कहानी' पर आधारित इस फिल्म में भारत केरियल वॉरियर्स भी हैं। इसके बारे में बात करते हुए, सोर्स कहते हैं, “ये सिख वॉलंटियर्स हैं जिन्होंने दूसरी लहर के दौरान अपनीजान जोखिम में डालकर मृत लोगों का दाह संस्कार करने में मदद की थी। उन्होंने अपनी इच्छा से हमारी फिल्म में काम कियाऔर सटीक परिदृश्यों को फिर से बनाने में हमारी मदद की।
 
सोर्स ने आगे कहा, “क्योंकि #TheVaccinWar एक सच्ची कहानी है, हम उतना ही रियल लोगों को कास्ट कर रहे हैं जितनाहम कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि यह सच्ची कहानी भारत के सच्चे योद्धाओं के साथ एक सहयोगी फिल्म बने। यह दुनिया केकुछ सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से गहन शोध पर आधारित भारत में 'सच्ची कहानी' शैली की पहली फिल्म होने जारही है। वैक्सीन वॉर भारतीय सिनेमा के लेवल को ऊपर उठाने और फिल्मों को भारत की सॉफ्ट पावर के रूप में इस्तेमाल करनेकी एक वास्तविक कोशिश है।
 
भारत, दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह ही पिछले दो सालों में काफी मुश्किलों से गुजरा है जब महामारी ने देश को बुरी तरहप्रभावित किया। कई भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपना खून पसीना एक कर दिया ताकिमरीजो का इलाज किया जा सके और एक वैक्सीन बनाया जाए।
 
जब लोग कोरोना पर जीत का जश्न मनाने में लगे थे, वहीं कुछ एजेंसियां, पार्टियां और मीडिया हाउस लगातार इस जीत कोबदनाम करने की दिशा में काम कर रहे थे। तभी से विवेक अग्निहोत्री उन नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्हें बेनकाबकर रहे हैं। भारत में बनी वैक्सीन इतनी असरदार रही है कि देश की आबादी 1.4 अरब होने के बावजूद भी नागरिक कोरोना से अप्रभावित रहे हैं। वहीं चीन, यूके और कई दूसरे देश 2023 में भी कोरोना से जूझ रहे हैं। इस फिल्म के साथ, विवेक रंजनअग्निहोत्री 15 अगस्त 2023 को  11 भाषाओं में अब तक की सबसे प्रॉमिसिंग फिल्मों में से एक देने के लिए पूरी तरह तैयार और दृढ़ है!


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.