ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

तमन्ना भाटिया के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने को तैयार रितेश देशमुख

Photo Source :

Posted On:Monday, August 16, 2021

Mumbai, 16 अगस्त 2021 बॉलीवुड सितारें अलग-अलग प्लेटफार्म के जरिये दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं। अबतक बड़े पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अभिनेता रितेश देशमुख भी जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले है। उन्होंने इसकी जानकारी आज अपने सोशल मीडिया पर की। 
 
रितेश ने आज सोशल मीडिया पर अपनी पहली फ़िल्म का एलान किया, जिसका टाइटल "प्लान ए प्लान बी" है। इस फिल्म में रितेश के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की अनाउंसमेंट करने के साथ ही रितेश ने फिल्म से अपनी कुछ झलकियां भी शेयर की है। 
 
रितेश ने फिल्म से दो फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें से पहली फोटो में रितेश सूट बूट पहने हाथ में फाइल लिए फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आ रहें हैं। फाइल के ऊपर लिखा है 'जस्ट डिवोर्स एंड हैप्पियर'। वहीं दूसरी फोटो में रितेश और तमन्ना दोनों दिखाई दे रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रितेश ने कैप्शन लिखा, "नेटफ्लिक्स के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारी नई फिल्म "प्लान ए प्लान बी" को आप लोगों को दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूँ। कमिंग सून।"
 
वहीं एक्ट्रेस तमन्ना ने भी दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें से पहली फोटो में सिर्फ तमन्ना नजर आ रहीं हैं और दूसरी फोटो में वह रितेश के साथ नजर आ रहीं हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आपके फ्यूचर प्लान्स क्या हैं? ज़्यादा मत सोचिए, क्योंकि नेटफ्लिक्स पर प्लान ए प्लान बी आ रही है। आपके देखने का इंतज़ार है।"
 
प्लान ए प्लान बी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी रजत अरोरा ने लिखी है। फिल्म में पूनम ढिल्लों भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्देशन शशांक घोष ने किया है। इसे त्रिलोक मल्होत्रा और केआर हरीश ने प्रोड्यूस किया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.