ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सुशांत सिंह राजपूत मेरे दिल में हमेशा रहेगें- अली गोनी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 15, 2021

15 जून 2021
 
टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गए हुए सोमवार को पूरे एक साल हो गएं। इन एक सालों में ऐसा एक भी दिन नहीं गया होगा जब फैंस ने सुशांत को याद ना किया हो। साल 2020 में 14 जून को जो भी हुआ, शायद ही उसे कोई भूल सकता है। उस एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 
 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर ना सिर्फ उनके परिवार वालें और दोस्त बल्कि आम जनता भी सदमे में चली गई थी। लगभग महीनों तक लोगों के बीच सुशांत सिंह की चर्चा होती रही। बीते सोमवार को दिवंगत एक्टर की बरसी थी, ऐसे में एकबार फिर लोग भावुक हो गएं और अभिनेता को याद करने लगें। 
 
पूरे सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें और पुराने वीडियोज वायरल होते रहे। रोजाना की तरह फैंस ने फिर सुशांत के लिए न्याय की मांग की। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक लगभग सभी सेलिब्रिटीज ने सुशांत के लिए खास पोस्ट शेयर किया और उन्हें याद करने की बात कहीं। 
 
वहीं एक्टर अली गोनी ने भी बहुत ही खास तरह से सुशांत को याद किया और श्रद्धांजलि दी। दरअसल अली सोमवार को पैपराजी द्वारा स्पॉट किए गए, और इस दौरान सुशांत के बारे में बात करते हुए अली ने कहा, "सुशांत मेरे दिल में है, और वो हमेंशा हमारे दिल में रहेगें।" 
 
इसके अलावा सुशांत को याद करते हुए अली ने अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम की डीपी भी बदली थी। उन्होंने डीपी से अपनी फोटो हटाकर सुशांत सिंह राजपूत की फोटो लगाई थी। अली अधिकतर ही सुशांत को याद करते रहते हैं, अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। 
 
अली ने लिखा था, "करीब एक साल होने जा रहा है जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था लेकिन आज तक एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब फैंस ने उनके नाम का ट्विटर पर ट्रेंड ना चलाया हो। ये कमाया था सुशांत ने।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.