ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

गौरंग के लिए लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने पर तापसी पन्नू ने जाहिर की खुशी।

Photo Source :

Posted On:Friday, October 8, 2021

मुंबई, अक्टूबर 08(न्यूज हेल्पलाइन)  बॉलीवुड की खूबसूरत एवं प्रतिभाशाली अभिनेत्री तापसी पन्नू जिन्होंने इंडस्ट्री में बहुत कम समय में ही अपनी अभिनय कला का लोहा मनवा लिया है। जिनको इंडस्ट्री का लेडी अक्षय कुमार कहा जाता हैं। उन्होंने लैक्मे फैशन वीक 2021 के शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया है।
 
यह रैंप वॉक उन्होंने अपने दोस्त गौरंग के लिया है। गौरंग फैशन वर्ल्ड में एक जाने माने फैशन डिजाइनर है। तापसी ने गौरंग के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक करने पर खुशी जाहिर करते हुए न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत की। न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए उन्होंनेलैक्मे फैशन वीक 2021 पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि,"मुझे गौरंग के डिजाइन किए हुए कपड़े  पहनकर रैंप वॉक करना काफी अच्छा लगता हैं। जिस प्रकार की  साड़ी और फैब्रिक गौरंग बनता है वो वाकई आपको आकर्षित कर देता हैं। मुझे लगभग एक दशक हो गया है मैंने हैदराबाद से लेकर मुंबई तक गौरंग के लिए काफी शोज किए हैं। और मुझे जब भी गौरंग अपने शो के लिए बुलाते है तो मै तुरंत तैयार हो जाती हो।"
 
अंत में तापसी ने अपनी आगामी फिल्म रश्मी रॉकेट के बारे में बात करते हुए कहा कि," मैं फिलहाल अपनी फिल्म रश्मी रॉकेट के लिए दर्शको की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं।"
 
बता दें कि हाल में ही तापसी की फिल्म रश्मी रॉकेट का भी ट्रेलर रिलीज हुआ जिसको  दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। तापसी आखिरी बार नेटफ्लिक्स की  फिल्म हसीन दिलरुबा में दिखाई दी थी। वे फिल्म रश्मी रॉकेट, लूप लपेटा,दोबारा और शाबाश मिट्ठू में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.