ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

'फिल्म सरदार उधम की डेस्टिनी अमेज़न प्राइम के साथ लिखी थी', सुजीत सरकार

Photo Source :

Posted On:Friday, October 1, 2021

मुंबईअक्टूबर 01  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   सुजीत सरकार की फिल्म 'सरदार उधम' का ट्रेलर ऑडियंस ने खूब पसंद किया है और फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम के रोल में नजर आने वाले है। फिल्म अमेज़न प्राइम पर 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म के ट्रेलर लांच पर , डायरेक्टर सुजीत सरकार ने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत फिल्म को लेकर अपनी तैयारी के बारे में और कहा, "सरदार उधम के बारे में ज्यादा कुछ डॉक्यूमेंट नहीं है। कैसे वह  लंदन गए, उसके बारे में कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं है।वह पानी के रस्ते से गए या लैंड से ,किसी को नहीं पता। इसी तरह सरदार उधम खुद भी बहुत एलुसिव थे। मैं 1999 में कॉलेज से जलियांवाला बाग  गया था और उस जगह ने मेरे अंदर कुछ बदला। 

उसके बाद, मैंने उसके बारे में पढ़ना शुरू किया। मैं हमारे देश की हर लाइब्रेरी गया जहां शहीद उधम के बारे में डॉक्यूमेंट मौजूद थे। मैंने जलियावाला बाग काण्ड में जिन लोगों की जान बच गयी थी उनके स्टेटमेंट पढ़े। इन सबको पढ़कर मैं इतना भावुक हुआ, मैंने तभी फैसला कर लिया था मैं सरदार उधम की कहानी दुनिया को बता कर रहूँगा और मैंने पूरे 21 साल इस कहानी को बताने के लिए इंतजार किया। “

जब उनसे पूछा गया क्या आज की जनरेशन के लिए सरदार उधम की शहादत रिलेवेंट है, इसपर उन्होंने कहा, "उनकी शहादत कल भी रिलेवेंट थी और आज भी है। अगर ऐसा न होता तो मैं उनकी कहानी को लेकर फिल्म न बनता। सरदार उधम भी हमारे जैसे एक नॉर्मल इंसान ही थे लेकिन उनके पास एक विचारधारा थी और विचारधारा हमेशा रिलेवेंट रहती है। वह कभी नहीं मरती। “

आज जब सारे मेकर्स अपनी फिल्म को सिनेमा हॉल में रिलीज कर रहे है , ऐसे में उन्होंने ott का रास्ता क्यों चुना, इसपर उन्होंने कहा, "यह बहुत ही ट्रिकी सवाल है। मेरा मानना है हर फिल्म की अपनी डेस्टिनी होती है। फिल्म सरदार उधम की डेस्टिनी अमेज़न प्राइम के साथ लिखी थी। जब मैंने यह फिल्म शूट की थी, तब ऐसा माहौल नहीं था। लेकिन मुझे आज अमेज़न प्राइम पर फिल्म रिलीज़ करते हुए कोई पछतावा नहीं है। “

उन्होंने आगे कहा, "जब हमने फैसला किया हम फिल्म को डिजिटल रिलीज़ करेंगे मुझे नहीं लगा हम कोई गलती कर रहे है। साथ साथ जब मेरी फिल्म बन जाती है तो मैं ऑडियंस को दिखाने के लिए काफी इम्पेशन्ट हो जाता हूँ। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.