ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

तुम बेवफा हो:- प्यार में बेवफाई को दिखाता निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी के अपकमिंग म्यूजिक विडियो का टीजर हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 19, 2021

हाल ही में निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी के अपकमिंग म्यूजिक विडियो के पोस्टर को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। वहीं आज नए पोस्टर के साथ म्यूजिक विडियो के टीजर को रिलीज किया गया। बता दें कि, इस म्यूजिक विडियो को 20 मई के दिन रिलीज किया जाएगा। रिलीज किए गए टीजर विडियो की बात करें तो प्यार में बेवफाई को दिखाता यह गाना पेश किया जाएगा।

दोनों का लुक मुस्लिम किरदार में नजर आ रहा है। दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस टीजर विडियो को ‌शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। टीजर विडियो में अर्जुन के किरदार का निगाह तय हो रहा है वहीं उसे अपने प्यार की याद आती है जो किरदार निया शर्मा निभा रही है और वहीं दोनों के बीच के प्यार को गाने के जरिए इस विडियो में दिखाने की कोशिश की जाएगी। गाने के पोस्टर की बात करें तो, पोस्टर में निया और अर्जुन मुस्लिम लिबाज में एक-दूसरे के साथ पोज़ देते दिखे। जिसमें दोनों प्रेमी-प्रेमिका के तौर पर नजर आ रहे हैं।

म्यूजिक विडियो  'तुम बेवफा हो' के पोस्टर को शेयर करते हुए जानकारी दी गई कि गाने को जल्द रिलीज किया जाएगा। इस गाने को पायल देव और स्टेबीन बेन ने गाया हैं। वहीं पायल देव ने ही गाने को कम्पोस किया है। गाने के लिरीक्स कुणाल वर्मा ने लिखे और विडियो का डायरेक्शन नवजीत भुट्टर ने किया है। बता दें कि, इस गाने को डीजे रिकॉर्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

फैंस भी पोस्टर और टीजर विडियो में दोनों कलाकारों के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी अर्जुन और निया की केमिस्ट्री को कलर्स के टेलीविजन सिरीयल 'इश्क में मरजांवा' में देखा गया है। और अब दोनों म्यूजिक विडियो के साथ तैयार हैं। इस वक्त अर्जुन अपकमिंग रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं निया पिछले सीजन की विनर रह चुकी है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.