ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

"वास्ते" फेम सिद्धार्थ गुप्ता ने लिया सोशल मीडिया ब्रेक

Photo Source :

Posted On:Friday, July 23, 2021

23 जुलाई 2021
 
ध्वनि भानुशाली के गाने "वास्ते" से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता ने सोशल मीडिया पर से ब्रेक ले लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। 
 
सिद्धार्थ अबतक एक से एक कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं और अपने सभी म्यूजिक वीडियो में अपने किलर लुक्स से उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। ऑनस्क्रीन तो सिद्धार्थ अपना जादू चला ही चुके हैं वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। 
 
बता दे इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ के 1 मिलियन फॉलोवर्स है। सिद्धार्थ ने गुरुवार की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट जारी किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वो कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहें हैं। 
 
अपने उस नोट में सिद्धार्थ ने लिखा, "कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूँ। सब अच्छा है। अपने इस समय को नई स्किल डेवलप करने और कुछ नया सीखने में इस्तेमाल करूंगा। आप लोगों से जल्द ही मिलूंगा।"
 
अपने इस नोट के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन लिखा, "सभी लोग सुरक्षित रहिये।" सिद्धार्थ के सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह से फैंस थोड़े दुखी हो गएं है और उन्हें जल्द वापस आने के लिए कह रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं। 
 
सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार "इस तरह आशिकी का" म्यूजिक वीडियो में नजर आएं थे, जिसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस जारा नजर आयीं थी। म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.