ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विद्युत जामवाल ने नंद‍िता मेहतानी संग की सगाई, सामने आई पहली फोटो

Photo Source :

Posted On:Monday, September 13, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 13 सितंबर 2021
 
एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के फैंस के लिए एक बेहद ही शानदार खबर सामने आयीं है। हमारी ये खबर सुनकर जहां कुछ फैंस खुशी से झूमने वाले है वहीं कुछ फैंस के दिल भी टूटने वाले है। दरअसल विद्युत ने फैशन ड‍िजाइनर नंदिता मेहतानी संग सगाई कर ली है और आज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते को ऑफीशियल कर दिया है।
 
विद्युत और नंदिता ने 1 सितंबर को ही सगाई कर ली थी और इसकी कानोकान भनक भी किसी को नहीं होनी दी। आज इस कपल ने खुद अपने-अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की है। 
 
एक्टर ने नंद‍िता के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्‍वीर में दोनों कमांडो के अंदाज में नजर आ रहे हैं। और दूसरी तस्वीर में हाथों में हाथ पकड़े हुए यह कपल ताजमहल देख रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए व‍िद्युत ने अपने सोशल मीडिया पर ल‍िखा, "मैंने यह कमांडो के अंदाज में क‍िया। 1/09/2021"
 
वहीं उनकी होने वाली मंगेतर नंदिता ने भी विद्युत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, लेकिन उन सब तस्वीरों मे से एक तस्वीर में नंदिता अपने हाथों में सगाई की रिंग पहने नजर आ रहीं हैं। अपने इस पोस्ट के साथ नंदिता ने कैप्शन लिखा, "इससे और ज्‍यादा लटका कर नहीं रख सकती थी… मैंने हां कर दी! 1/09/2021"
 
विद्युत और नंदिता के इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस जमकर बधाइयाँ दे रहें हैं। वहीं कुछ फीमेल फैंस के दिल भी टूट चुके हैं क्योंकि विद्युत अब किसी और के होने वाले है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.