ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'सत्यमेव जयते 2' का आइटम नंबर 'कुसु कुसु' हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 10, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 10 नवंबर 2021  फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का धमाकेदार ट्रेलर और एक रोमांटिक सॉन्ग "मेरी जिंदगी है तू" जारी करने के बाद मेकर्स ने आज फिल्म का आइटम सॉन्ग 'कुसु कुसु' रिलीज कर दिया है। यह आइटम सॉन्ग नोरा फतेही के जबरजस्त लटके-झटकों से भरपूर है। 
 
"कुसु कुसु" आइटम सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। उन्होंने गाने का टीज़र अपने सोशल मीडिया पर जारी कर लिखा, "अर्थक्वेक. .......... फाइनली आउट नाउ।"
 
इस आइटम नंबर को जाहर खान और देव नेगी ने गाया है। लिरिक्स तनिष्क बाग्ची ने लिखें हैं और म्यूजिक भी तनिष्क ने ही कंपोज किया है। गाने में नोरा शिमरी ड्रेस में जबरदस्त बेली मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। वैसे तो नोरा अपने डांस मूव्स से सभी को अपना दीवाना बना चुकीं है, लेकिन इस गाने में उन्होंने अपनी परफॉरमेंस को एक लेवल ऊपर लेकर गईं है। 
 
बता दे कि फिल्म "सत्यमेव जयते" में भी नोरा का एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग था, उस गाने से नोरा को लोगों के बीच दिलबर गर्ल नाम से पहचान मिली। और अब फिल्म के सीक्वल में भी नोरा ने आइटम सॉन्ग "कुसु कुसु" में अपनी शानदार परफॉरमेंस देकर डांस फ्लोर पर आग लगा दी है। 
 
"सत्यमेव जयते 2" में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 नबंवर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
चेक आउट द सॉन्ग


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.