ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने पहुंची शहनाज गिल, उनकी हालत देखकर आपकी ऑखो से भी निकल आएंगे आंसू

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 अगस्त 2021
 

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए और हम हमारे बीच सिर्फ उनकी यादें रह गई है। सिद्धार्थ की यूं अचानक मृत्यु ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर पर विश्वास कर पाना सभी के लिए बहुत ही मुश्किल है। 
 
सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी। ऐसे में अपने फेवरेट सितारे को खोने के गम में उनके फैंस की ऑखें भी नम है। हर कोई बस यही कह रहा है सिद्धार्थ प्लीज वापस आ जाओ। 
 
वहीं इस खबर से सबसे बड़ा झटका सिद्धार्थ के परिवार और उनकी दोस्त शहनाज गिल को लगा है। शहनाज तो पूरी तरह टूट चुकी है मानों उनका एक हिस्सा सिद्धार्थ के साथ चला गया हो। आज सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाना है। 
 
सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार ओशीवारा शमशान घाट में किया जा रहा है। शहनाज अपने सबसे अच्छे दोस्त सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने ओशीवारा शमशान घाट पहुँच चुकी है। और अब सिद्धार्थ की मृत्यु के बाद पहली बार उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयीं है जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहीं हैं। 
 
शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी ये हालत देखकर यकीनन आपकी ऑखों से भी आंसू निकल आएंगे। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि शहनाज अपने होश में नहीं है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ चुकी है। 
 
यहाँ तक कि शहनाज खुद को संभाल भी नहीं पा रहीं हैं। उनके भाई शहबाज़ उन्हें संभालते हुए नजर आ रहें हैं। शहनाज की ये हालत देखकर उनके फैंस भी काफी दुखी हो गएं है।  सेलिब्रिटीज से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक अब हर कोई शहनाज को स्ट्रांग बने रहने के लिए कह रहे है|
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.