ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

असम में 1800 लोग गिरफ्तार, बाल विवाह पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Photo Source :

Posted On:Friday, February 3, 2023

असम पुलिस ने आज यानी शुक्रवार (3 फरवरी) से राज्य में बाल विवाह के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस अब तक 1800 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया था कि राज्य में बाल विवाह को लेकर 4004 मामले दर्ज किए गए हैं. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार (2 फरवरी) को बताया कि उनकी सरकार राज्य में बाल विवाह को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि इन मामलों में 3 फरवरी से कार्रवाई शुरू की जाएगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के 4004 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस कार्रवाई 3 फरवरी से शुरू होगी

उन्होंने कहा कि मैं सभी के सहयोग का अनुरोध करता हूं। दरअसल, असम कैबिनेट ने पिछले महीने ही बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया था और इन मामलों में सभी हितधारकों से सहयोग मांगा था। इतना ही नहीं, सरकार ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.