वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 13 दिसंबर ( न्यूज हेल्पलाइन ) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काल भैरव मंदिर में पूजा की।प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मंदिर में आरती भी किये। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।
वह दोपहर करीब एक बजे पूजा अर्चना करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और दोपहर करीब 1:20 बजे काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब छह बजे रो-रो जहाज पर सवार होकर गंगा आरती भी देखेंगे।
गंगा तट से मंदिर के गर्भगृह तक बने काशी विश्वनाथ धाम का यह नया स्वरूप 241 साल दुनिया के सामने आ रहा है। इतिहासकारों के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर वर्ष 1194 से लेकर 1669 तक कई बार हमले हुए। 1777 से 1780 के बीच मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। ढाई दशक बाद पीएम मोदी ने आठ मार्च 2019 को मंदिर के इस भव्य दरबार का शिलान्यास किया था।
दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में भाग लेंगे। बिहार और नागालैंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद होंगे।