ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने एक महिला-पुरुष ने खुद को आग लगाया, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

Photo Source :

Posted On:Monday, August 16, 2021

नई दिल्ली, 16 अगस्त 2021  देश के सुरक्षित क्षेत्रों में से एक सुप्रीम कोर्ट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने एक महिला, पुरुष ने खुद को आग लगा ली। दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। 

विदित हो कि 15 अगस्त के छुट्टी के बाद आज जब सुप्रीम कोर्ट की सामान्य कार्रवाई शुरू हुई तो सुबह के 11 बजे के लगभग में एक महिला और एक पुरुष ने एकाएक सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के सामने खुद को आग लगा ली। आग लगने की इस घटना के होते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

घटनास्थल पर मौजूद अधिवक्ताओं ने पहल करते हुए आग को बुझाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी तुरंत कार्रवाई की और आग को बुझाया। घटनास्थल पर ज्यादा भीड़ इककट्ठा न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और एम्बुलेंस से दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। 

अस्पताल से जो अपडेट मिला है उसके अनुसार दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है, मगर सूत्रों के अनुसार दोनों पति और पत्नी हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी सुरक्षा होने के बाद भी ये लोग सुप्रीम कोर्ट परिसर में ज्वलनशील पदार्थ लाने में कैसे सफल हो गए?


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.