ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

डीएसपी हीरालाल सैनी के साथ महिला कॉन्स्टेबल को भी राजस्थान सरकार ने किया बर्खास्त

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

जयपुर, 5 अक्टूबर (न्यूज हेल्पलाइन)     बहुचर्चित और बहु विवादित डीएसपी हीरालाल सैनी सेक्स कांड में राजस्थान सरकार एक्शन में आ गई है। राजस्थान सरकार ने आज सख्ती दिखाते हुए इस कांड में संलिप्त राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के अधिकारी हीरालाल सैनी (पुलिस उपाधीक्षक) और एक महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है। 

ज्ञात हो कि इस प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब उक्त महिला कॉन्स्टेबल के पति को मोबाईल के माध्यम से एक अश्लील वीडियो प्राप्त हुई, जिसमें उसे अश्लील हरकत करती हुई अपनी पत्नी नजर आई। उसे पहले शक हुआ, मगर जब उसे दूसरा वीडियो प्राप्त हुआ तो उसे विश्वाश हो गया। इस बारे में जब उक्त महिला कॉन्स्टेबल के पति ने पुलिस में शिकायत की तो उसकी शिकायत लिखे बिना ही थाने से भगा दिया गया, क्योंकि मामला बड़े अधिकारी का था। इस बारे में जब मामला तूल पकड़ना शुरू हो गया तो सरकार एक्शन में आई। 

राज्य सरकार के आदेश के बाद डीएसपी हीरालाल सैनी को 9 सितंबर को और महिला कांस्टेबल को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया था। ज्ञात हो कि जांच कि गई तो उक्त अश्लील वीडियो में डीएसपी हीरालाल सैनी के साथ महिला कॉन्स्टेबल स्वयं तो अश्लील हरकत कर ही रहे हैं, बल्कि साथ ही वे महिला कॉन्स्टेबल के 6 साल के बेटे के साथ भी अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। 

पूरी जांच होने के बाद महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई खुद मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के बाद की गई है। ज्ञात हो कि इस प्रकरण में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के इतने बड़े अधिकारी के द्वारा अपने अधीनस्त महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत करने और इसके साथ ही मासूम बच्चे को इसमें शामिल करने के लिए बहुत आलोचना हुई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.