ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अमित शाह ने बीदर में 103 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, March 26, 2023

मुंबई, 26 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। उन्होंने यहां के बीदर में 103 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस गरोटा गांव में एक निजाम ने सैंकड़ों लोगों को इसलिए मार डाला था, क्योंकि उन्होंने 2.5 फीट ऊंचा तिरंगा फहरा दिया था। आज मैं बहुत गर्व से कह सकता हूं कि इसी जमीन पर हमने 103 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया है जो किसी से छिपेगा नहीं। शाह ने गरोटा शहीद मेमोरियल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इसी जमीन पर उन अमर शहीदों के नाम स्मारक भी बनाया गया है। यहां बना सरदार पटेल का 20 फीट ऊंचा स्टैच्यू इस बात का प्रतीक रहेगा कि हैदराबाद के निजाम को हटाने में हमारे पहले गृह मंत्री ने कितनी अहम भूमिका निभाई थी। तब जाकर यह इलाका, यह बीदर भारत का हिस्सा बन पाया। आपको बता दे, कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है। उससे पहले वहां विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव नजदीक होने की वजह से कर्नाटक में PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे बढ़ गए हैं। कर्नाटक में फिलहाल भाजपा की ही सरकार है।

गृह मंत्री ने कहा कि कर्नाटक में अल्पसंख्यकों को अब तक दिया जा रहा आरक्षण संविधान के मुताबिक नहीं था। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रावधान है ही नहीं। कांग्रेस की सरकार ने अपनी ध्रुवीकरण की राजनीति के चलते अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिया था। भाजपा ने इसे खत्म करके वोक्कालिगा और लिंगायत समुदायों को दिया है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई और हैदराबाद मुक्ति के युद्ध के शहीदों को कभी सम्मान नहीं दिया। अगर सरदार पटेल यहां न आते और हैदराबाद और बीदर को कभी आजादी नहीं मिलती। गृहमंत्री का दो दिन में ये दूसरा कर्नाटक दौरा है। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु में ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी की रीजनल कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। रायचूर में रैली में अमित शाह ने कहा कि हाल ही में पूर्वोत्तर में चुनाव हुए। यहां किसी राज्य में कांग्रेस को 5 से ज्यादा सीटें नहीं मिलीं। जबकि, NDA ने तीनों राज्यों में सफलता पाई। मैं रायचूर के लाेगाें से अपील करना चाहता हूं कि शहर में विकास के लिए भाजपा को वोट दें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.