ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Delhi के गोकुलपुरी आग हादसे के पीड़ितों से मिलने जाएंगे Arvind Kejriwal

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 12, 2022

दिल्ली, 12 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     दिल्ली के गोकुलपुरी (Gokulpuri) इलाके में हुई घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज गोकुलपुरी (Gokulpuri) के आग से प्रभावित घटना स्थल का दौरा करेंगे। इस बारे में घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूँगा।

ज्ञात हो कि दिल्ली (Delhi) के गोकुलपुरी (Gokulpuri) इलाके की झोंपड़ियों में बीती रात लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई है। जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक आग काफी फैल गया था। आग बुझने के बाद दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए थे।

घटना के बारे में बताते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना में आग लगने की घटना की रिपोर्ट की गई। पुलिस तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। हम लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। 60 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई। 

वहीं, दिल्ली फायर विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझने के बाद हमने 7 जले हुए शव बरामद किए जो पहचानने योग्य नहीं हैं, ऐसा लग रहा था कि ये लोग सो रहे थे और बच नहीं सकते थे क्योंकि आग बहुत तेजी से फैल गई थी। 60 झोपड़ियां भी पूरी तरह जल गईं। हमें अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.