ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

झारखंड के पाकुड़ में बस और LPG लदे ट्रक की टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत, कई घायल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 5, 2022

पाकुड़ (झारखंड), 5 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     झारखंड के पाकुड़ जिले के आमरापारा इलाके में आज सुबह एक बस और टैंकर की आमने-सामने की टक्कर से भीषण दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भर्ती कराया गया है। 

ज्ञात हो कि दुर्घटना आज सुबह साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क पर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कमरडीहा गाँव के निकट घटी। हादसा उस वक्त हुआ जब एलपीजी सिलेंडर से लदी ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी और बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। विशेषतः बस में सवार ज़्यादातर लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों के अलावे 24 लोग घायल भी हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में अधिकांश लोग बस यात्री थे। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मरने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव के कार्य में पुलिस का साथ दिए। अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक जताते हुए कहा कि झारखंड के पाकुड़ में भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने का सम्बल दें। हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।

इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पाकुड़ से लिट्टीपाड़ा-आमड़ापाड़ा सड़क दुर्घटना की हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज प्रदान करने हेतु उचित निर्देश दिए गए हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.