ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

असम में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : दास

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

गुवाहाटी, 30 अप्रैल । असम भाजपा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के संभावित विजेता उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हेंगराबरी स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दास ने राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मिलने वाले संभावित मतों का आंकड़ा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा को 70, सहयोगी दल असम गण परिषद को आठ और यूपीपीसीएल को पांच सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी।
 
दास ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर मुख्यमंत्री तक चार लाख 70 हजार कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग ला रही है। उन्होंने बताया कि यह सूची भाजपा के पृष्ठ प्रमुख, पोलिंग एजेंट तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी।
 
प्रदेश अध्यक्ष दास ने अपनी सूची में यह दावा किया है कि भाजपा को दो मई को आने वाले चुनाव परिणाम में 70 सीटें, सहयोगी दल असम गण परिषद को आठ और एक अन्य सहयोगी दल यूपीपीसीएल को पांच सीटें मिलेंगी। उन्होंने अपनी सूची में 21 ऐसी सीटों का भी जिक्र किया जिस पर भाजपा के जीतने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने विधानसभावार मिलने वाले वोटों की जो सूची जारी की थी वह चुनाव परिणाम के एकदम निकट था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.