ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार पर मुजफ्फरनगर के सिसौली में हुआ हमला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुजफ्फरनगर, 14 अगस्त 2021  जन कल्याण समिति की पहली वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिसौली गए भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर गुस्साई भीड़ ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। भाजपा विधायक पर यह हमला घर वापस जाने के क्रम में हुआ है।  

इस घटना में यूपी के बुढाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार के सीसे बुरी तरह से टूट गए। भीड़ का गुस्सा इसपर भी शांत नहीं हुआ तो उपद्रवियों ने MLA की गाड़ी पर कालिख छिड़क दिया। सुरक्षाकर्मियों की उपस्थित में हुए इन हमलों ने इतनी आक्रामकता धारण कर ली थी कि उमेश मलिक को अपनी गाड़ी को छोड़ कर भागना तक पड़ गया।  

इस हमले के बारे में उमेश मलिक का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। मलिक ने बताया कि हमला भारतीय किसान यूनियन (BKU) के लोगों ने किया है। पथराव में उनके सहायक धर्मेंद्र और सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल दीपक को चोट लगी है। विधायक ने बताया कि इस संबंध में वे भोराकला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। 

बता दें कि विधायक उमेश मालिक के ऊपर जिस स्थान पर हमला हुआ वह BKU के दिग्गज नेता राकेश टिकैत का पैतृक गांव सिसौली है। इस घटना के बाद से ही उस क्षेत्र में BKU और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया है। इस तनाव को देखते हुए इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावे विधायक उमेश मालिक खुद नजदीकी पुलिस थाने भोराकला में अपने समर्थकों के साथ मौजूद हैं। यह सब देखते हुए किसी बड़ी घटना के होने की आशंका उत्पन्न हो रही है। हालांकि पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.