ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

भाजपा के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे ने TMC पार्टी जॉइन कर ली

Photo Source :

Posted On:Friday, June 11, 2021

कोलकाता, 11 जून 2021   देश में इन दिनों लगता है मानो एक राजनीतिक पार्टी छोड़ कर दूसरे राजनीतिक पार्टी को जॉइन करने का ट्रेंड चल रहा है। विगत दिनों ही जितिन प्रसाद ने काँग्रेस पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए भाजपा खुशियां मना ही रही थी कि उसे एक झटका लग गया। तृणमूल कॉंग्रेस (TMC) पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय ने फिर से भाजपा छोड़ दी और अपने पुराने पार्टी TMC को जॉइन कर लिया। 

 

बता दें कि मुकुल रॉय आज TMC में अकेले शामिल नहीं हुए, बल्कि अपने साथ अपने पुत्र सुभ्रांशु रॉय को भी TMC में लेकर आ गए। TMC में शामिल होने के समय तक मुकुल रॉय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। आज शुक्रवार 11 जून को कोलकाता में पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थित में मुकुल रॉय और उनके पुत्र सुभ्रांशु रॉय ने TMC पार्टी को जॉइन किया। मुकुल रॉय के फिर से पार्टी में शामिल होने पर बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “हम मुकुल रॉय का स्वागत करते हैं। वह पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे।”

 

पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर कि आप पहले TMC पार्टी में ही थे और TMC छोड़ने के बाद ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बहुत आलोचना कर रहे थे। आज फिर से TMC पार्टी को जॉइन करने के पीछे क्या आदर्श हैं? इस सवाल का सीधा-सीधा जवाब न देकर मुकुल रॉय ने कहा, “मैं बीजेपी छोड़कर TMC में आया हूं, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई भी बीजेपी में नहीं रह सकता है।”

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.