ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भाजपा सांसद-पूर्व मंत्री में बढ़ी तकरार, जानिए वजह

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 26, 2022

मुंबई, 26 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेताओं के बीच आये दिन किसी ना किसी बयान को लेकर तकरार होती ही रहती है। अब हरियाणा के रोहतक में भाजपा के सांसद डा.अरविंद शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बीच तकरार हो गई है। ग्रोवर भी अब 'मूर्ख' वाले बयान पर मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने डा.शर्मा के बयान के जवाब में कहा कि इस देश को मुर्ख चला रहे हैं और मैं चला रहा हूं रोहतक को। सांसद उनसे खफा क्यों है, ये उनसे पूछें। सांसद उन पर आरोप लगा रहे हैं कि वे ही जमीन को शिक्षण संस्थान के नाम कराने में रोड़ा बने हुए हैं। आपको बता दे बीते दिनों पहरावर में सांसद ने भरी सभा में कहा था कि उन्होंने उस मूर्ख, मनीष ग्रोवर का पक्ष लेकर जिंदगी की सबसे बड़ी भूल की है। 

दरअसल, रोहतक जिले के गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था से जुड़ी जमीन के विवाद में भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के तेवर तल्ख हैं। वो इसमें रोहतक के पूर्व के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को तो कोस ही रहे हैं, साथ में प्रदेश सरकार पर भी लगातार जुबानी हमला कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के सामने भी विवाद को उठा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले सांसद में किसान आंदोलन के दौरान पूर्व मंत्री के पक्ष में बयान दिया था कि ग्रोवर की तरफ जो आंख उठाएगा उसकी आंख निकाल लेंगे, जो हाथ उठाएगा वह हाथ नहीं रहने देंगे। वो इसी स्टेटमेंट को जीवन की सबसे बड़ी भूल बता रहे हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.