ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Congress :हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात

Photo Source :

Posted On:Friday, March 25, 2022

दिल्ली, 25 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     विगत दिनों जबसे 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आए हैं, और उसमें कांग्रेस (Congress) पार्टी की बुरी तरह से हार हुई है, तबसे देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस अंतर्कलह से गुजर रही है। इस कार्य को और कटु करने का कार्य कांग्रेस (Congress) के विद्रोही नेताओं ने निभाया है। अब पार्टी ने सजगता दिखाते हुए पार्टी को एकजुटता का प्रयास तेज़ किया है।

इसी सिलसिले में आज हरियाणा के कांग्रेस (Haryana Congress) नेताओं ने आज दिल्ली में पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की। ज्ञात हो कि आज जिन नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाक़ात की, उनके नाम हैं- विवेक बंसल, कुमारी सेलजा, कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अजय यादव, दीपेंद्र सिंह हूडा, भूपेंद्र हूडा आदि। 

राहुल गांधी से मुलाक़ात के बाद अपना पक्ष रखते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि नए जोश के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के संबंध में ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है। लोगों ने खुद को व्यक्त किया और राहुल गांधी ने सुना, वे सभी से एक साथ मिले। 

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र एस हुड्डा ने कहा कि मीटिंग में चुनाव के लिए पार्टी को कैसे मजबूत किया जा सकता है, इस पर सभी ने अपने विचार रखे। किसी के बीच कोई कटुता नहीं है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

ज्ञात हो कि कांग्रेस हाईकमान पार्टी में जोश भरने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में कल 26 मार्च को सभी राज्यों के AICC जनरल सेक्रेटरी और इंचार्ज की मीटिंग है। इस मीटिंग में कांग्रेस नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.