ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

देश में बदलते मौसम से कही चलेगी लू तो कही होगी तेज बारिश, जानिए कहा कैसा रहेगा मौसम का हाल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 26, 2022

मुंबई, 26 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देशभर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड में अगले 5 दिनों में लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। यहां पारा 45 डिग्री से भी ऊपर जाने की संभावना है। यानी कुल मिलाकर आने वाले दिनों में आसमान से आग बरसने वाली है। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। 

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान की संभावना है। 30 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय भारी बरसात और ओले गिरने का पूर्वानुमान है। जबकि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी, तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में भी धूल भरी आंधी चल पड़ी। मेरठ में गंगानगर, मवाना रोड, शास्त्रीनगर व शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। बिजली बंबा बाईपास पर भी रात में अंधेरा छाया रहा। शहर के अलग अलग हिस्सों में रात में बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शमीम का कहना है अगले 24 घंटे तक माैसम में बदलाव रहेगा। रात में अचानक से तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

तो वही राजस्थान में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसी के साथ प्रदेश के 4 संभागों में लू और भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। राजस्थान में सोमवार को सर्वाधिक तापमान बांसवाड़ा में 44.2 और बाड़मेर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। ग्वालियर-चंबल बेल्ट, प्रदेश के बुंदेलखंड और सतना-रीवा में 28 अप्रैल तक सबसे ज्यादा गर्मी होगी। 29 अप्रैल से भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत पूरा प्रदेश और भी ज्यादा तपने लगेगा। 29 अप्रैल से 19 मई तक खूब गर्मी होगी। कुछ शहरों में तापमान 44 डिग्री या इससे ऊपर तक जा सकता है। 3 दिन की राहत के बाद मध्यप्रदेश में फिर पारा चढ़ने लगा है। बिहार में 72 घंटे में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 19 जिलों में गर्मी और बढ़ेगी, जबकि प्रदेश के 14 जिले रेड जोन में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम बिहार के 6, दक्षिण मध्य बिहार के 8 और दक्षिण पूर्व बिहार के 5 जिलों में गर्मी में खतरा बढ़ जाएगा।बक्सर और बांका में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

जरुरी जानकारी -

  • अगले 5 दिन आग सा तपेगा आधा उत्तर भारत
  • अगले 5 दिन आग सा तपेगा आधा उत्तर भारत
  • वेस्ट यूपी में रात में चली धूल भरी आंधी
  • बिहार में 72 घंटे में 45 डिग्री पार हो सकता है पारा
  • MP में 44 डिग्री पार जा सकता है पारा
  • लू में झुलसेगा आधा राजस्थान
  • पूर्वोत्तर में बारिश वाला रहेगा मौसम
  • IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नॉर्थ-साउथ ट्रफ की वजह से मौसम में हुआ बदलाव 
  • दिल्ली-NCR, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हो सकती है हल्की बारिश


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.