ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

उत्तरप्रदेश में चुनावी गठजोड़ हुआ तेज़ ,कांग्रेस और सपा के पूर्व विधायकों समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Photo Source :

Posted On:Monday, January 17, 2022

उत्तर प्रदेश, 17 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )      उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने सोमवार को उत्‍तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा राज्य मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को विपक्षी दलों से आये नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
 
उत्तर प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक दलजीत सिंह, समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रश्मि आर्या (मऊरानीपुर-झांसी), पूर्व दर्जा मंत्री व बहुजन समाज पार्टी के झांसी व चित्रकूट मंडल के जोनल संयोजक ब्रजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान (आजमगढ़) और फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर सुरभि ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
सदस्यता ग्रहण कराने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में आए नेताओं का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस बार फिर भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर कमल खिलाएगी (जीतेगी) और प्रदेश में फ‍िर से भाजपा की सुशासन की सरकार बनाएंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘अन्‍न संकल्‍प’ और किसानों के हितैषी होने के दावे पर तंज कसते हुए मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होता था, बिजली नहीं आती थी और किसानों की फसल सूख जाती थी और किसानों को दो दो साल तक मुआवजा नहीं मिलता था। उप मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव किसानों के दुश्मन हैं। किसानों के हित में केंद्र और राज्‍य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को गिनाते हुए मौर्य ने दावा किया कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश के किसानों का समर्थन भाजपा के साथ है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.