ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

म्यूकोरमाइकोसिस के खतरे को देखते हुए एम्फोटेरिसिन बी दवा के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

नई दिल्ली, 12 मई। म्यूकोरमाइकोसिस यानि फंगल इंफेक्शन के इलाज में कारगर एम्फोटेरिसिन बी दवा की मांग अचानक बढ़ गई है। इसको देखते हुए केन्द्र सरकार हरकत में आ गई है। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने दवा बनाने वाली कंपनियों को इसके उत्पादन को बढ़ाने को कहा है। इसके साथ इस दवा को विदेशों से भी मंगवाया जा रहा है। 
 
 इस संबंध में रसायन व उर्वरक मंत्रालय ने बुधवार को निर्माताओं व आयातकों के साथ स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की। मांग के आधार पर एमफोटेरिसिन बी की राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों दवा आवंटित की गई है। 31 मई तक राज्यों से सरकारी और निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल एजेंसियों में इस दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
 
 मंत्रालय के मुताबिक राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे इस आवंटन से दवा प्राप्त करने के लिए राज्य में निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए 'संपर्क बिंदु' का प्रचार करें। इसके अलावा, राज्यों से अनुरोध किया गया है कि विवेकपूर्ण उपयोग करें। आपूर्ति की व्यवस्था की निगरानी राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल्स मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा की जा रही है। 
 
 म्यूकोरमाइकोसिस क्या है? 
 
 यह एक खतरनाक फंगल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर डायबिटीज के रोगियों में पाया जाता है। जिन लोगों का शुगर कंट्रोल में नहीं है और वह कोरोना से संक्रमित हो जाएं, तो यह इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके लक्षणों में सिर दर्द, आंखो के नीचे दर्द होना, बुखार आदि शामिल है। कुछ मामलों में आंखों से धुंधला दिखाई देना और नाक व साइनस में सिकुड़न महसूस होने जैसा लक्षण भी शामिल है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.