ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रेमडेसिवर इंजेक्शन बांटने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

- कांग्रेस नेता परेश धनानी ने हाई कोर्ट में याचिका कर केस दर्ज करने की मांग की
 
भुज/अहमदाबाद,15 अप्रैल  वर्तमान में गुजरात में रेमडेसिवर इंजेक्शन की कमी के बाद भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के सूरत में पांच हजार इंजेक्शन बांटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब कांग्रेस नेता ने सरकार की घोषणा का उल्लंघन करने के लिए भाजपा अध्यक्ष पाटिल के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
 
गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने नवसारी विधायक और गुजरात भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत आर पाटिल के खिलाफ गुरुवार को गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पाटिल के खिलाफ 36 पेज की गैर-प्रकटीकरण याचिका में गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के खिलाफ आपराधिक संहिता का उल्लंघन करने और इंजेक्शनों के वितरण के बारे में सरकार की घोषणा के उल्लंघन के लिए अपराध के पंजीकरण की मांग की है। 
याचिका के बाद हाई कोर्ट ने गुजरात सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल, भाजपा विधायक हर्ष संघवी, सूरत कलेक्टर और सूरत पुलिस कमिश्नर के साथ राज्य खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन-खाद्य एवं औषधि आयुक्त से इंजेक्शन के अवैध ढंग से वितरण के मुद्दे पर भी जवाब मांगा है।
 
विपक्ष के नेता धनानी ने अपनी गैर-प्रकटीकरण याचिका में "फार्मेसी अधिनियम, 1949" की धारा 42 का उल्लंघन बताया है। इस धारा के तहत एक फार्मासिस्ट, चिकित्सक के पर्चे के बिना किसी भी दवा को नहीं बेच या दे नहीं सकता है। इसका उल्लंघन करने पर छह महीने के कारावास का प्रावधान है।
 
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने सूरत में पांच हजार रेमडेसिवर इंजेक्शन बंटवाए थे। विवाद होने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सफाई देते हुए कहा था कि सरकार से सीआर पाटिल को एक भी इंजेक्शन नहीं दिया है। सीआर पाटिल ने इंजेक्शन की व्यवस्था कहां से की है, यह वही बता सकते हैं। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.